नागपुरी साहित्य के बारे में जानिये?
झारखंड का साहित्य नागपुरी साहित्य, दोस्तों आज इस आर्टिकल की मदद से मैं आपको नागपुरी साहित्य के बारे में बताने जा रहा हूं मुझे उम्मीद है कि नागपुरी साहित्य पर लिखी गई यह पोस्ट की मदद से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.. नागपुरी साहित्य के बारे में जानिये : नागपुरी भाषा के उद्भव से संबंधित विषय पर विद्वानों का अलग - अलग मत रहा है । सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने अपने ग्रंथ ' द लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया ' में नागपुरी को भोजपुरी की एक उप बोली कहा है । प्रोफेसर केसरी कुमार सिंह ने अपने आलेख ' नागपुरी भाषा एवं साहित्य ' में मगही और मैथिली की तरह नागपुरी को भी मागधी अपभ्रंश से प्रसूत एक निश्चित भाषा कहा है । और भी पढ़ें : डॉ . श्रवण कुमार गोस्वामी ने अपने शोध ' नागपुरी शिष्ट साहित्य ' में नागपुरी को आर्यभाषा परिवार की औरस ' संतान मानते हुए इसे अर्धमागधी अपभ्रंश से उत्पन्न माना है । नागपुरी भाषा झारखंड के राँची , लोहरदगा , गुमला , सिमडेगा , सिंहभूम , लातेहार तथा छत्तीसगढ़ के जसपुर सरगुजा , कोरवा एवं उड़ीसा के सुंदरगढ़ , क्योंझर एवं बारीपदा जिलों में तथा अ...