JEE mains 2022 ka taiyari kaise karen
जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट 2022 (JEE 2022) से पूरा करें इंजीनियर बनने का सपना
जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट 2022 (JEE Main and Advanced 2022)
10वीं के बाद स्ट्रीम का चयन करने के साथ ही अधिकतर विद्यार्थी का लक्ष्य निर्धारित हो जाता है। मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ आगे बढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी इंजीनियरिंग की तरफ रुख करते हैं. इन विद्यार्थियों का लक्ष्य जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) करना होता है हाल में जेईई मेंस के लिए आवेदन शुरू हो चुकी है.
Jee mains 2022 ka taiyari kaise karen
जेईई मेंस 2022 :
अगर हम बात करे JEE Main के लिए क्या योग्यता रखी गई है यानी कौन जेईई मेंस परीक्षा में शामिल हो सकता है...
योग्यता : 12वीं में पढ़ रहे या 2020 में 12वीं पास आवेदक इसके लिए योग्य हैं. आवेदक का जन्म 1 अक्टूबर 1997 के बाद हुआ हो जेईई मेंस सिर्फ तीन बार दिया जा सकता है.
जेईई मेंस 2022 के लिए आवेदन का तरीका व फीस :
अगर हम बात करें कि जेईई मेंस के लिए किस तरह आवेदन किया जाता है तो जेईई मेंस 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा आवेदन के लिए www.jeemain.nic.in पर क्लिक करें. आवेदन फीस क्रेडिट, डेबिट कार्ड या ई चालान के माध्यम से जमा होगी.
जेईई मेंस 2022 का आवेदन करने के लिए कितना फीस लगता है...
पेन-पेपर आधारित परीक्षा में पेपर 1 या 2 के लिए आवेदन करने पर सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष को ₹1000 और महिला आवेदकों को ₹500, जबकि अनुसूचित जाति व जनजाति, शारीरिक रूप से अक्षम पुरुष और महिला आवेदकों को ₹500 की फीस जमा करनी होगी.
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में पेपर 1 या 2 के लिए आवेदन करने पर सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष को ₹600, महिला आवेदकों को ₹300 जबकि अनुसूचित जाति व जनजाति, शारीरिक रूप से अक्षम पुरुष और महिला आवेदकों को ₹300 आवेदन फीस जमा करनी होगी.
पेन-पेपर आधारित परीक्षा में पेपर 1 और 2 दोनों के लिए आवेदन करने पर सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को 18:00 ₹100 और महिला आवेदकों को ₹900, जबकि अनुसूचित जाति व जनजाति और शारीरिक रूप से अक्षम पुरुष और महिला आवेदकों को ₹900 आवेदन फीस देनी होगी.
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में पेपर 1 और 2 दोनों के लिए आवेदन करने पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष को ₹1400 और महिला आवेदकों को ₹700, जबकि अनुसूचित जाति व जनजाति और शारीरिक रूप से अक्षम पुरुष और महिला आवेदकों को ₹700 आवेदन फीस देनी होगी.
Jee mains 2022 ka taiyari kaise karen
जेईई मेंस 2022 परीक्षा पैटर्न :
अगर हम जेईई मेंस की परीक्षा पैटर्न की बात करें तो जेईई मेंस का पेपर 1 ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से होगा. जबकि पेपर 2 ऑफलाइन ही होगा. दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ होंगे और तीन-तीन घंटे के होंगे. जेईई मेंस में 40 फ़ीसदी महत्त्व 12वीं के अंकों का होगा.
पेपर 1 : यह पेपर बीई / बीटेक के लिए होगा. इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से संबंधित प्रश्न आएंगे पेपर सुबह 9:00 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा.
पेपर 2 : यह पेपर बीआर्क / बी प्लैनिंग के लिए है. इसमें पाठ 1, 2 में मैथमेटिक्स, एप्टिट्यूड टेस्ट और पार्ट 3 में ड्राइंग टेस्ट होगा. ड्रॉइंग टेस्ट ऑब्जेक्टिव प्रकार का नहीं होगा. यह पेपर दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा.
जेईई एडवांस 2022 :
योग्यता : अगर हम बात करें जेईई एडवांस के की योग्यता की तो जेईई एडवांस्ड के लिए सबसे जरूरी 12वीं पास और 1 अक्टूबर 1997 के बाद जन्म होना है. साथ ही जेईई मेंस में छात्रों का टॉप 1.5 लाख में आना जरूरी है. 12वीं में अपने-अपने बोर्ड में टॉप 20 परसेंटाइल में आना भी जरूरी है. आप जेईई एडवांस दो बार दे सकते हैं.
जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन का तरीका :
अगर हम जी एडवांस्ड के लिए आवेदन के तरीका के बारे में बात करें तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा. सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को ₹2000 परीक्षा फीस देनी होगी. अनुसूचित जाति व जनजाति, शारीरिक अक्षम आवेदकों को ₹1000 परीक्षा फीस जमा करनी होगी.
जेईई एडवांस 2022 का परीक्षा पैटर्न :
अगर हम जेईई एडवांस के परीक्षा पैटर्न की बात करें तो जेईई एडवांस में वस्तुनिष्ठ प्रकार के दो पेपर होंगे. दोनों पेपर 3-3 घंटे के होंगे.
पेपर 1 : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा.
पेपर 2 : दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा.
दोनों पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से प्रश्न आएंगे. इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. इन के माध्यम से कंप्रीहेंशन, रीजनिंग और एनालिटिकल एबिलिटी की जांच की जाती है. जेईई एडवांस के माध्यम से बीआर्क में प्रवेश लेने वाले आवेदकों को निर्धारित आईआईट द्वारा आयोजित आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट (एएटी) का हिस्सा बनना होगा. इसके लिए अलग से आवेदन और टेस्ट देना होगा.
जेईई मेंस के लिए महत्वपूर्ण तिथियां 2022 :
Release of Notification 🔔
February Session : 2nd week of December 2021
March Session : 1st week of March 2022
April Session : 4th week of March 2022
May Session : May 2022
आवेदन शुरू करने की तिथि :
February Session : 2nd week of December 2021
March Session : 1st week of March 2022
April Session : 4th week of March 2022
May Session : May 2022
Tips For Preparing For JEE Main and JEE Advanced 2022
सही संतुलन से बनेगा काम :
जेईई मेंस और एडवांस आने के बाद बारहवीं कक्षा का महत्व बढ़ गया है. आईआईटी से इंजीनियरिंग का सपना संजोनेवाले विद्यार्थियों को अब प्रवेश परीक्षा की तैयारी और 12वीं कक्षा की तैयारी में ज्यादा संतुलन बनाने की आवश्यकता है. क्योंकि जेईई एडवांस में सिर्फ वे विद्यार्थी ही शामिल हो सकते हैं, जो 12वीं में टॉप 20 परसेंटाइल में आए हो और जेईई मेंस में श्रेष्ठ 1,50,000 में आए हो.
Jee mains 2022 ka taiyari kaise karen
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें