आओ बच्चो , विलोम शब्द सीखें
आप सभी हिंदी और अंग्रेजी का व्याकरण अवश्य पढ़ते होंगे । व्याकरण के माध्यम से ही भाषा में शुद्धि आती है । हम जितना अधिक बोलने , जानने और लिखने का प्रयास करते हैं , हमारी भाषा पर पकड़ उतनी ही मजबूत होती जाती है । आज हम आपको विलोम शब्द बता रहे हैं । विलोम यानी कि उल्टा अर्थ देनेवाले शब्द को विलोम शब्द कहते हैं..
विलोम शब्द वह शब्द है , जिसका अर्थ दिए हुए शब्द से एकदम उल्टा होता है , जैसे - लड़का - लड़की , दिन - रात और एक - अनेक आदि । आप भी इन शब्दों को पढ़ें और जानें । जितना अधिक आप ऐसे शब्दों को जानते जाएँगे , आपकी भाषा पर पकड़ उतनी ही मजबूत होती जाएगी ।
विलोम शब्द :
1.धनी- रामधन धनी सेठ है ।
निर्धन - निर्धन लोगों को भरपेट खाना भी नहीं मिल पाता है ।
2. सरल - राधा को गणित के सवाल बहुत सरल लगे
कठिन - आज मुझे विज्ञान के कुछ प्रश्न कठिन लगे ।
3. शिक्षा - शिक्षा से व्यक्ति का व्यक्तित्व निखर जाता है ।
अशिक्षा - अशिक्षा से अज्ञानता को बढ़ावा मिलता है ।
4. मूर्ख - मक्कू और चक्कू दोनों ही मूर्ख हैं ।
विद्वान् कालिदास बहुत विद्वान् थे ।
5. राजा - राजा हरिश्चंद्र बड़े सत्यवादी थे ।
रानी - रानी भानुमती बेहद चतुर और प्रतिभाशाली हैं ।
6. हिंसा - लड़ाई - झगड़े हिंसा को बढ़ावा देते हैं ।
अहिंसा - महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे ।
7. पूरा - प्राची ने स्कूल का होमवर्क पूरा कर लिया है ।
अधूरा - दीपक ने अपना कक्षा कार्य अधूरा छोड़ दिया।
8. निडर - जंगल का राजा शेर बहुत निडर है ।
डरपोक - चीकू खरगोश डरपोक है , इसलिए वह अकेले बाहर निकलने से घबराता है ।
9. दिन - दिन में हर ओर उजाला हो जाता है और व्यक्ति अपने कामों में लग जाते हैं ।
रात - आसमान में रात को चाँद निकलता है ।
10. सुगंध - प्रीति को गुलाब की सुगंध बहुत पसंद है ।
दुर्गंध - रामू के घर के पास बहती नाली से दुर्गंध आती है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें