भटिंडा जलप्रपात इन हिन्दी, Bhatinda jalprpat in Hindi

भटिंडा जलप्रपात इन हिन्दी :

धनबाद स्टेशन से लगभग 14 किमी की दूरी पर स्थित इस जलप्रपात का सुंदर नजारा पर्यटकों को मोहित करता है . 


भटिंडा जलप्रपात इन हिन्दी, Bhatinda jalprpat in Hindi


भटिंडा जलप्रपात (fall) के बारे में जानिये :

पेड़ - पौधे , पर्वत - नाले एवं झरने प्रकृति की खूबसूरती को तो बढ़ाते ही हैं , व्यक्ति के तन - मन को भी प्रफुल्लित करते हैं । किसी हरियाली वाले स्थान पर यदि कहीं से कोई झरना निकलता हुआ नजर आ जाए तो फिर कहना ही क्या ? झरने गर्मी में शीतलता प्रदान करते हैं और उनकी कल - कल करती ध्वनि तनाव को दूर करती है । 

भटिंडा-जलप्रपात-इन-हिन्दी-Bhatinda-jalprpat-in-Hindi
भटिंडा जलप्रपात इन हिन्दी Bhatinda jalprpat in Hindi

भटिंडा जलप्रपात इन हिन्दी ;

भटिंडा फॉल ऐसा ही एक झरना है । यह हरे - भरे स्थान पर है । धनबाद से बोकारो जाने के रास्ते में मुनीडीह खान के पास जंगल में यह जलप्रपात है । धनबाद स्टेशन से लगभग 14 किमी . की दूरी पर स्थित इस जलप्रपात का सुंदर नजारा पर्यटकों को मोहित करता है । इस जलप्रपात को देखने के लिए पूरे वर्ष पर्यटक दूर - दूर से आते हैं , बरसात के मौसम की समाप्ति के साथ ही यहाँ पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होती जाती है । 

भटिंडा जलप्रपात में पर्यटकों की भीड़ दिसंबर से फरवरी के दौरान होती है । यह जलप्रपात प्राकृतिक सुंदरता की चादर में लिपटा हुआ है । इसका इतिहास कई वर्ष पुराना है । यहाँ पर पत्थरों को चीरकर झरनों से गिरता कतरी नदी के पानी की तेज धारा सफेदी के कारण ऐसा प्रतीत होता है , मानो पत्थरों की ऊँची चोटी से दूध की धारा बह रही हो । इस जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । 

और भी पढ़ें : 

अब तो झरने तक पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ , छोटी - बड़ी छतरियाँ , वाहन स्टैंड तथा बच्चों के लिए बने झूले , शौचालय , कपड़े बदलने के लिए कमरे , फव्वारे आदि बनने के बाद यह स्थान वेहद आकर्षक बन गया है । धनबाद रेलवे स्टेशन से यहाँ तक की करीब 20 किमी . की दूरी को निजी या फिर किराए के वाहन से पार किया जा सकता है । यहाँ के आसपास के रहने वाले लोगों का यह प्रिय दर्शनीय स्थल है । वे समय निकालकर यहाँ पर आते रहते हैं ।

इसलिए यहाँ पर भीड़ लगी रहती है । भटिंडा जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता बहुत मनोहारी है । लेकिन यह जलप्रपात बेहद गहरा है । इसलिए पर्यटकों को यहाँ पर मनोरंजन करने के साथ - साथ सुरक्षा के प्रति भी जागरूक होना चाहिए । अधिक गहराई तक नहीं जाना चाहिए और न ही जलप्रपात के समीप जाकर फोटो खींचने का लोभ करना चाहिए । 

और भी पढ़ें : 

कई बार अनजाने में ही ऐसे स्थानों पर बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती है । बच्चों को तो विशेष तौर पर यहाँ सावधान रहना चाहिए और बड़े लोगों के साथ ही आना चाहिए । आप जलप्रपात अवश्य देखें , लेकिन सावधान एवं सतर्क होकर ही मौज - मस्ती करें । कहते हैं न कि ' सावधानी हटी और दुर्घटना घटी । ' सतर्क एवं जागरूक होकर जलप्रपात में घूमने का आनंद लें और तन - मन को ऊर्जावान बनाएँ ।
भटिंडा जलप्रपात इन हिन्दी, Bhatinda jalprpat in Hindi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागपुरी भाषा और साहित्य का विकास, nagpuri bhasha aur sahitya ka vikas in hindi

जगुआर के बारे में हिंदी में जानिये?

नागपुरी भाषा का परिचय, Nagpuri Bhasha ka Parichay