दलिया खाने के फायदे इन हिन्दी, Daliya khane ke fayde in Hindi

Daliya khane ke fayde Hindi mein janiye


दलिया खाने के फायदे इन हिन्दी, Daliya khane ke fayde in Hindi

पोषक तत्त्वों से भरपूर दलिया :

पोषक तत्त्वों से भरपूर दलिया दा लिया भारत और यूरोप में बहुत अधिक प्रयोग किया जाता है । यह गेहूँ की डिश के रूप में बहुत लोकप्रिय है । इसे पकाना भी बेहद सरल है । दलिए में कई प्रकार के खनिज , विटामिन , एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं दलिए में लौह , मैग्नीशियम , पोटैशियम , जस्ता , फास्फोरस , मैगनीज और फाइबर पाए जाते हैं । 

Daliya-Khane-Ke-Fayde-Janiye-Hindi-Mein
दलिया खाने के फायदे इन हिन्दी, Daliya khane ke fayde in Hindi

दलिया खाने के फायदे इन हिन्दी

इनमे बहुत कम कैलोरी और वसा होती है । यह विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है । दलिया शरीर में सभी पोषक तत्वों की मात्रा को पूरा करता है । यह एक प्रकार का साबुत अनाज होता है । यह गेहूँ अथवा मिश्रित अनाजों से मिलकर बनाया जाता है । दलिया मीटा , नमकीन व फोका , हररूप में दूध व दही के साथ लिया जा सकता है। 

कुछ लोगों का मानना है कि दलिया केवल बीमार व कमजोर लोगों को दिया जाता है , लेकिन ऐसा नहीं है । दलिए को हर स्वस्थ व्यक्ति यदि अपने सुबह के नाश्ते में शामिल कर ले तो वह अनेक बीमारियों से बच जाए।दलिए में मैग्नीशियम और कैल्सियम होता है , जिससे हड्डियाँ मजबूत रहती है । इसका नियमित सेवन करने से आयु बढ़ने पर जोड़ों के दर्द की शिकायत भी नहीं होती । 

और भी पढ़ें : 

इसके अलावा यह पित्त व पथरी की समस्या को भी दूर करता है । दलिया और साबुत अनाज में मैग्नीशियम भरपूर होता है । मैग्नीशियम लगभग 300 प्रकार के एंजाइम बनाता है , खासतौर पर ऐसे एंजाइम , जो इंसुलिन के बनने में मददगार होते हैं । यह ग्लूकोज की जरूरी मात्रा को भी ब्लड तक पहुंचाता है । प्रतिदिन दलिया का सेवन करने से टाइप -2 डायबिटीज की समस्या भी नहीं होती । 

आज के व्यस्त जीवन में लोगों के पास व्यायाम करने का समय नहीं होता । इसलिए वे मोटापे से ग्रस्त हो जाते हैं । दलिया खाने से कुछ ही देर में पेट भरा - भरा महसूस होने लगता है , इसलिए यह मोटापा बढ़ने से रोकता है । इसमें वसा भी नहीं होती , इसलिए व्यक्ति एकदम फिट रहते हैं । दलिया आवरन का भी एक बहुत अच्छा स्रोत है । यह हीमोग्लोबिन की मात्रा को सही बनाए रखता है । 

और भी पढ़ें : 

एक शोध से यह भी बात साबित हुई है कि नियमित दलिएका सेवन करने वाले लोगों में हृदय रोग की आशंका काफी कम हो जाती है । ऐसे व्यक्ति , जिनकी इम्यूनिटी किसी कारण से कमजोर हो जाती है , उनके लिए दलिया सुपरफूड है । इसको स्वादानुसार अनेक तरह से बनाया और खाया जा सकता है । दलिया और दूध का मेल सदियों से चला आ रहा है तथा यह बहुत लाभदायक होता है । आज से आप भी अपने नाश्ते में दूध - दलिया शामिल कीजिए और अपना स्वास्थ्य दुरुस्त कीजिए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागपुरी भाषा और साहित्य का विकास, nagpuri bhasha aur sahitya ka vikas in hindi

जगुआर के बारे में हिंदी में जानिये?

नागपुरी भाषा का परिचय, Nagpuri Bhasha ka Parichay