एलोवेरा इन हिन्दी, aloevera in Hindi

एलोवेरा इन हिन्दी, aloevera in Hindi

एलोवेरा के बारे में जानिये :

एलोवेरा वृक्ष एवं पौधे जीवनदाता हैं । यदि पृथ्वी पर वृक्षों एवं पौधों का अस्तित्व न हो तो जीव जगत का नामोनिशान मिट जाए । सभी पेड़ - पौधे बेहद महत्त्वपूर्ण होते हैं और विभिन्न गुणों का समावेश किए हुए होते हैं । एलोवेरा भी एक ऐसा ही पौधा है । इसे क्वारगंदल या ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है । यह औषधीय पौधे के रूप में भी प्रसिद्ध है । 

Aloevera-Ke-Bare-Mein-Hindi-Mein-Janiye


इसकी उत्पत्ति संभवतः उत्तरी अफ्रीका में हुई है । यह प्रजाति विश्व के अन्य स्थानों पर स्वाभाविक रूप से नहीं पाई जाती , पर इसके निकट संबंधी उत्तरी अफ्रीका में पाए जाते हैं । यह मुख्यतः अल्जीरिया , मोरक्को , ट्यूनीशिया के साथ कैनेरी द्वीप और माडियरा द्वीपों से संबंधित है । अब इसे पूरे विश्व में उगाया जाता है । इसे हर स्थान पर औषधीय पौधे के रूप में जाना जाता है । 

इस प्रजाति को शीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों , जैसे - ऑस्ट्रेलिया , बारबाडोस , बेलीज , नाइजीरिया , संयुक्त राज्य अमेरिका में सफलतापूर्वक उगाया जाता है । इसका उल्लेख आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता है । एलोवेरा का पौधा अनेक बीमारियों में रामबाण सिद्ध होता है । इसका उपयोग मधुमेह के इलाज के लिए किया जाता है। 


यह मानव रक्त में लिपिड का स्तर काफी घटा देता है । ऐसा माना जाता है कि ऐसा इसमें उपस्थित मन्नास , एंथ्राक्युईनोनेज और लिक्टिन जैसे यौगिकों के कारण होता है । अब तो एलोवेरा के कैप्सूल भी मिलते हैं । एलोवेरा रक्त की शुद्धि करता है इसका पौधा बिना तने का या बहुत ही छोटे तने का एक गूदेदार और रसीला पौधा होता है , जिसकी लंबाई 60-100 सेंटीमीटर तक होती है । इसका फैलाव नीचे से निकली शाखाओं के द्वारा होता है । 

इसकी पत्तियाँ भाले के आकार की मोटी होती हैं । उनका रंग हरा , हरा - स्लेटी होता है । इसकी पत्ती के ऊपरी और निचली सतह पर सफेद धब्बे होते हैं । पत्ती के किनारों पर की सफेद छोटे दाँतों की एक पंक्ति सी होती है । गर्मी के मौसम में इसमे पीले रंग के फूल उत्पन्न होते हैं । एलोवेरा में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं , क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पौधे के यौगिक पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं। 


इसका प्रयोग सौंदर्य उत्पाद बनाने में भी किया जाता है । पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए एलोवेरा को काफी अच्छा माना जाता है । इसमें लेक्सेटिव गुण होते हैं । एलोवेरा का नियमित उपयोग व्यक्ति को तन - मन से स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखता है ।

एलोवेरा इन हिन्दी, aloevera in Hindi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागपुरी भाषा और साहित्य का विकास, nagpuri bhasha aur sahitya ka vikas in hindi

जगुआर के बारे में हिंदी में जानिये?

नागपुरी भाषा का परिचय, Nagpuri Bhasha ka Parichay