हमारे पड़ोसी पर कविता
हमारे पड़ोसी पर लिखी यह कविता जरूर पसंद आएगी.

उन्हें पड़ोसी हम कहते हैं ।
उन सबसे अच्छा व्यवहार ।
रखना है पड़ोस से प्यार ॥
अगर मुसीबत में फँस जाएँ ।
काम पड़ोसी ही तब आएँ ॥
मिलकर रहें यही संस्कार ।
रखना है पड़ोस से प्यार ॥
निस्संकोच सब लेना - देना ।
नहीं किसी को ताने देना ॥
हमें सहायता का अधिकार ।
रखना है पड़ोस से प्यार ॥
उनका दुःख अपना दुःख जानें ।
खुशियों के अवसर पहचानें ।
हमदर्दी सुख का आधार ।
रखना है पड़ोस से प्यार ॥
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें