ग्लोबल वार्मिंग इन हिन्दी, global warming in Hindi
ग्लोबल वार्मिंग इन हिन्दी, global warming in Hindi
हम सब पृथ्वी पर रहते हैं । पूरे ब्रह्मांड में केवल पृथ्वी ही रहने योग्य ग्रह है । पृथ्वी की जलवायु और वातावरण ऐसा है तत्त्व मौजूद हैं ।
![]() |
| ग्लोबल वार्मिंग इन हिन्दी, global warming in Hindi |
ग्लोबल वार्मिंग इन हिन्दी, global warming in Hindi
ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जानिये
प्राचीनकाल से ही मनुष्य पृथ्वी पर रहते हुए निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है । विकास की ओर बढ़ते हुए , जहाँ उसने अनेक नई चीजों की खोज की है , वहीं जनसंख्या वृद्धि व कार्बन डाइ ऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि के कारण पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ता जा रहा है ।
जब पृथ्वी पर तापमान बढ़ने लगता है , तो ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न होती है , क्योंकि इससे वायुमंडल का तापमान बढ़ जाता है और सभी प्राणियों का जीवन संकटमय हो जाता है । वायुमंडल में मौजूद ओजोन परत पृथ्वी पर आनेवाली हानिकारक किरणों को रोके रखती है , लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के कारण उसमें छेद होते जा रहे हैं , जिससे हानिकारक किरणें पृथ्वी पर पहुँचने लगी हैं ।
जब वातावरण में तापमान बढ़ने लगेगा , तो मनुष्य के साथ ही सभी प्राणियों का जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा । अनेक वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि पृथ्वी पर पेड़ - पौधों को लगातार काटा जाता रहा , तो आनेवाले समय में पृथ्वी पर अनेक समस्याएँ खड़ी हो जाएँगी । धरती पर कार्बन डाइ - ऑक्साइड के लगातार बढ़ने की वजह जीवाश्म ईंधनों , जैसे - कोयला और तेल का ज्यादा इस्तेमाल होना है ।
जीवश्म ईंधन वे होते हैं , जो पृथ्वी के नीचे से प्राप्त होते हैं । कॉर्बन डाइ - ऑक्साइड गैस को इनसानों द्वारा कई रूपों में छोड़ा जाता है । यह गैस हानिकारक होती है और इस का इस्तेमाल पेड़ - पौधों के द्वारा ही किया जाता है । ऐसे में यदि पेड़ - पौधे कम होते रहे , तो कॉर्बन डाइऑक्साइड की वृद्धि से वातावरण में असंतुलन लगातार बढ़ता जाएगा ।
बढ़ते तापमान के कारण समुद्र का जल स्तर बढ़ जाता है बाढ़ और तूफान आते हैं । खाद्य पदार्थों की कमी हो जाती है और वातावरण में तमाम तरह की बीमारियाँ उत्पन्न हो जाती है । ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हम सभी को योगदान करना होगा ।
इसके लिए हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ - पौधे लगा सकते हैं , वर्षा के जल का संरक्षण कर सकते हैं और जीवाश्म ईंधनों , जैसे कोयला , पेट्रोल , डीजल आदि का प्रयोग सीमित मात्रा में करके ग्लोबल वार्मिंग को रोक सकते हैं । ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए वैश्विक जागरूकता भी जरूरी है ।
दोस्तों ! आप पृथ्वी पर जीवन बनाए रखना चाहते हैं , तो इस पर मँडराने वाले ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को मिटाने के लिए एकजुट हो जाओ और अपनी धरा को स्वच्छ , सुंदर व हरा - भरा बनाओ ।
ग्लोबल वार्मिंग इन हिन्दी, global warming in Hindi

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें