सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार इन हिन्दी super 30 Ke sansthapak Anand Kumar in Hindi

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के बारे में

कौन है सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ? 

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार इन हिन्दी super 30 Ke sansthapak Anand Kumar in Hindi


सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार इन हिन्दी :

आज हम आपको भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ , शिक्षाविद् आनंद कुमार से मिलवाते हैं । उनका जन्म 01 जनवरी , 1973 को पटना , बिहार में हुआ था । आनंद कुमार ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की । वहीं पर उन्हें गणित से अत्यधिक लगाव हो गया । 

सुपर-30-के-संस्थापक-आनंद-कुमार-इन-हिन्दी-super-30-ke-sansthapak-anand-kumar-in-hindi

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार इन हिन्दी super 30 Ke sansthapak Anand Kumar in Hindi

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार इन हिन्दी super 30 Ke sansthapak Anand Kumar in Hindi


सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के बारे में हिंदी में जानिये? 

स्नातक की शिक्षा के दौरान उन्होंने संख्या सिद्धांत पर कुछ पेपर जमा किए , जिन्हें मैथमैटिकल स्पेक्ट्रम तथा द मैथमैटिकल गजट में प्रकाशित किया गया । उनकी योग्यता से उनका दाखिला कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भी हो गया था , लेकिन अचानक पिता की मृत्यु व खराब आर्थिक स्थिति के कारण वे वहाँ पढ़ने न जा सके । लेकिन उनका गणित से लगाव कम नहीं हुआ।


वे पढ़ाई के बाद का समय गणित पढ़ने में लगाते और इसके बाद कुछ देर तक अपनी माँ के साथ पापड़ बेचने में हाथ बंटाते । धीरे - धीरे उन्होंने वर्ष 1992 में बच्चों को गणित पढ़ाना शुरू कर दिया । उन्होंने 5000 रुपए महीने पर एक कक्षा किराए पर ली तथा अपने संस्थान ' रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमैटिक्स ' की स्थापना की । 


एक वर्ष में उनके छात्रों की संख्या दो से बढ़कर छत्तीस हो गई । तीसरे वर्ष में यह संख्या 500 तक पहुंच गई । उनके पास अनेक ऐसे होनहार विद्यार्थी आते थे , जो कोचिंग की महँगी फीस नहीं दे पाते थे । यह देखकर उन्होंने ' सुपर 30 ' कार्यक्रम शुरू किया , जिससे उन्हें प्रतिष्ठा मिली । सुपर 30 कार्यक्रम के अतंर्गत उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आई.आई.टी. संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवानी प्रारंभ की ।

और भी पढ़ें : 

2018 के आँकड़ों के अनुसार उनके द्वारा तैयार किए गए 480 में से 422 छात्र अभी तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी कि आई.आई.टी. के लिए चयनित हो चुके हैं । डिस्कवरी चैनल ने भी आनंद के कार्यों पर एक लघु फिल्म का निर्माण किया है । उन्हे संयुक्त राज्य अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान तथा हार्वर्ड विश्वविद्यालय में आमंत्रित भी किया जा चुका है । 


आनंद कुमार सुपर 30 के संस्थापक हैं । इसके तहत गरीब विद्यार्थियों को आई.आई.टी. की निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है । वे अच्छे गणितज्ञ होने के साथ - साथ एक अच्छे शिक्षक भी हैं । आनंद कुमार का मुख्य उद्देश्य देश के हर व्यक्ति को शिक्षित होते हुए देखना है , साथ ही ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ाना है , जो प्रतिभा होने पर भी रुपयों के अभाव में अवसरों से वंचित रह जाते हैं । 


आनंद कुमार को उनके कार्यों के लिए अनेक पुरस्कार - सम्मानों से सम्मानित किया गया है , जिनमें राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार , एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड -2019 शामिल हैं । 

और भी पढ़ें : 

उनका नाम ' टाइम ' पत्रिका ने सुपर 30 की बेस्ट ऑफ एशिया 2010 की सूची में शामिल किया । उन्हें वर्ष 2010 में इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड डॉक्यूमेंटेशन इन सोशल साइंसेस द्वारा एस रामानुजन पुरस्कार ' भी दिया गया । आनंद कुमार प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक मिसाल हैं । उन्होंने अपने लिए रास्ते बनाकर दूसरों के लिए सफलता के नए मार्ग तैयार किए ।

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार इन हिन्दी super 30 Ke sansthapak Anand Kumar in Hindi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागपुरी भाषा और साहित्य का विकास, nagpuri bhasha aur sahitya ka vikas in hindi

जगुआर के बारे में हिंदी में जानिये?

नागपुरी भाषा का परिचय, Nagpuri Bhasha ka Parichay