विश्व की करेंसी के बारे में हिंदी में जानिये?
विश्व की करेंसी के बारे में जानिये :
आपने बिजनेस खेल खेला होगा । इसमें कोई भी सामान खरीदने के लिए आप कागज के नकली नोटों से लेन - देन करते हैं , तब जाकर वह सामान आपको मिलता है । इसी तरह जीवन में हमें घर , वस्तु , सब्जी फल , पेन - पैंसिल , छोटी - से - छोटी चीज खरीदने के लिए रुपयों की आवश्यकता पड़ती है । इसे ही करेंसी कहते हैं ।विश्व के सभी देशों में खरीदारी करने के लिए धन की आवश्यकता होती है । जिस तरह हर देश की अपनी एक अलग भाषा , वेशभूषा और संस्कृति है , उसी तरह हर देश की मुद्रा ( करेंसी ) भी है । प्रत्येक देश में वहाँ की स्थानीय मुद्रा ही मान्य होती है । मुद्रा में कागज और सिक्के दोनों आते हैं ।
किसी भी देश की मुद्रा उस देश की सरकारी व्यवस्था के द्वारा बनाई जाती है । इसके अलावा यदि अनैतिक रूप से कोई मुद्रा की नकल करने की कोशिश करते हैं , तो उसे नकली करेंसी कहा जाता है । ये बातें उत्सुकता जगाती हैं न ! हमारे देश की करेंसी को रुपया कहते हैं । आप सभी ने सौ , पाँच सौ , दो हजार के नोट देखें होंगे । यह हमारे भारत देश के रुपए हैं अन्य कुछ देशों की करेंसी को किस नाम से जानते हैं , चलिए आपको बताते हैं :
पाकिस्तान की मुद्रा पाकिस्तानी रुपया है ।
जर्मनी की मुद्रा यूरो है ।
बांग्लादेश की मुद्रा टका है ।
ब्रिटेन की मुद्रा पौंड है ।
अफगानिस्तान की मुद्रा अफगानी है ।
फ्रांस की मुद्रा यूरो है ।
अल्जीरिया की मुद्रा दीनार है ।
चीन की मुद्रा युआन है ।
अर्जेंटीना की मुद्रा पीसो है ।
जापान की मुद्रा युआन है ।
ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा डॉलर है ।
ईरान की मुद्रा रियाल है ।
स्विट्जरलैंड की मुद्रा फ्रैंक है ।
इटली की मुद्रा यूरो है ।
इन गरमी की छुट्टियों में आप हर मुद्रा को देखने और जानने की कोशिश करना । इससे आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा और आपको रोचक जानकारी भी मिल जाएगी ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें