विश्व फोटोग्राफी दिवस के बारे में हिंदी में जानिये?
विश्व फोटोग्राफी दिवस इन हिन्दी, विश्व फोटोग्राफी दिवस हिन्दी निबंध
विश्व फोटोग्राफी दिवस इन हिन्दी :
विश्व फोटोग्राफी दिवस के बारे में हिंदी में जानिये? Vishwa photography divas hindi nibandh
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हिंदी निबंध :
आप आज भी जब अपने बचपन की फोटो देखते हैं तो बहुत अच्छा महसूस करते हैं न ! फोटो पुरानी यादों को सहेजने का सबसे सरल तरीका है । अच्छी तस्वीरों को खींचना भी एक कला होती है । इसलिए मोबाइल और सेल्फी के समय में आज भी अच्छे फोटोग्राफरों की माँग और पहचान है ।विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है :
फ्रांसीसी वैज्ञानिक आर्गो ने 7 जनवरी , 1839 को फ्रेंच अकादमी ऑफ साइंस के लिए एक रिपोर्ट तैयार की । फ्रांस सरकार ने इस रिपोर्ट को खरीदकर इसे आम लोगों के लिए 19 अगस्त , 1939 को निःशुल्क घोषित कर दिया । यही कारण है कि 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस ' मनाया जाता है । इस दिन दुनिया भर के सभी लोग एक साथ मिलकर फोटोग्राफी के महत्त्व को समझने के लिए आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं । इस दिन लाखों लोग अलग - अलग विचारों को पेश करते हैं ।
विश्व फोटोग्राफी दिवस विश्व के फोटोग्राफरों को अपने विचार और मौलिक फोटो खींचने के लिए प्रेरित करता है । अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस का उद्देश्य विचारों को साझा करना है । इस दिन विभिन्न देशों और संस्कृतियों के लोग अपने - अपने विचारों , संस्कारों और परिवेश को एक - दूसरे को प्रदान करते हैं । जगह - जगह पर कई फोटो प्रदर्शनियाँ , प्रतियोगिताएँ , व्याख्यान , कार्यशाला एवं सेमिनार आदि भी फोटो के बदलते रूप को प्रदर्शित करते हैं ।
फोटोग्राफर अपनी कला से हर फोटो को जीवंत बना देते हैं । आपने भी देखा होगा कि कई पुस्तकों एवं स्थानों पर चित्र ऐसे प्रतीत होते हैं , मानो वे अभी बोल उठेंगे।ऐसे चित्र फोटोग्राफर की कलाकारी का ही परिणाम होते हैं । फोटोग्राफर के द्वारा खींची गई फोटो के माध्यम से कई बार कहानी , शीर्षक आदि प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाती हैं ।
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हर वर्ष एक थीम दी जाती है । थीम का चुनाव उस दिन के कार्यक्रम के निर्धारित पैरामीटर के अनुसार किया जाता है । 19 अगस्त , 2017 को अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस की थीम ' बादलों को समझना ' रखी गई थी । फोटोग्राफर अनेक विषयों पर रचनात्मक तस्वीरें खींचते हैं । ये तस्वीरें मनुष्यों , पशु - पक्षियों , बादलों , पुष्पों , वृक्षों आदि से संबंधित हो सकती हैं । आप में से यदि किसी भी बच्चे को फोटोग्राफी का शौक है तो अपनी इस कला को निखारिए और विश्व फोटोग्राफी दिवस का हिस्सा बनिए ।
विश्व फोटोग्राफी दिवस इन हिन्दी, विश्व फोटोग्राफी दिवस हिन्दी निबंध
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें