ईद उल फितर 2022 के बारे में हिंदी में निबंध, Eid Ul Fitr nibandh in hindi 2022

ईद उल फितर के बारे में, ईद - उल - फितर पर निबंध

ईद उल फितर के बारे में हिंदी में निबंध, Eid Ul Fitr nibandh in hindi 2022

ईद उल फितर के बारे में हिंदी में निबंध : 

ईद उल फितर भारत में सभी धर्मों के लोग मिल जुलकर रहते हैं । यहाँ पर हर धर्म के त्योहार बहुत धूमधाम से मिलकर मनाए जाते हैं । जिस तरह होली और दीवाली हिंदुओं का प्रसिद्ध त्योहार है , उसी तरह ईद उल फितर मुसलमानों की खुशियों का त्योहार है ।

eid-ul-fitr-2022-nibandh-in-hindi-2022
ईद उल फितर 2022 के बारे में हिंदी में निबंध Eid Ul Fitr nibandh in hindi 2022

ईद उल फितर 2022 in hindi


दोस्तों , इस साल 2022 में ईद उल फितर 3 मई को मनाई जाएगी । 

ईद उल फितर 2022 के बारे में हिंदी में निबंध : 

ईद उल फितर का त्योहार हर मुसलमान के लिए इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है , क्योंकि ईद पवित्र रमजान में एक महीने तक कठिन व्रत उपवास एवं नियम धर्म से साधने की जो प्रक्रिया चलती रहती है , उसका समापन इसी दिन होता है । 
रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है । रमजान के दिनों में व्रतधारी बेहद कठिन उपवास करते हैं । रमजान के महीने में व्रत - उपवास के नियम हर व्यक्ति को यह संदेश देते हैं कि सभी को जीवन में कठिनाइयों और मुश्किलों का सामना करते हुए ईमानदारी से अपने लक्ष्य को पाना चाहिए । 

यदि व्यक्ति हिम्मत और हौसले से मानवीयता के साथ अपने कार्य करता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है । ईद उल फितर का त्योहार यह संदेश देता है कि व्यक्ति को सादा जीवन और उच्च विचार रखने चाहिए । इस दिन जगह - जगह पर मेले लगते हैं । ईदगाह में नमाज अदा की जाती है । 

बच्चे नए - नए कपड़े पहनते हैं और अपने अम्मी - अब्बू के साथ तरह - तरह के खेल - खिलौने खरीदते हैं , व्यंजनों का आनंद लेते हैं । ईद उल फितर में खिलौनों , मिठाइयों व सेवइयों का विशेष प्रचलन है । इस दौरान चाँद का दर्शन करना और दान देना बेहद शुभ माना जाता है । 

प्रत्येक धर्म में ईश्वर और अल्लाह का यही कहना है कि संपन्न व्यक्ति गरीब , बीमार और जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें और मानवीयता को सुंदर बनाएँ । मनुष्य की दुनिया तभी सुंदर बनती है , जब इसमें सभी धर्मों के लोग छोटे - बड़े की भावना से मुक्त होकर सहज मन से एक समान भाव के साथ मिल जुलकर रहते हैं । 

ईद उल फितर के मौके पर फित्रा देने का रिवाज भी है । फित्रा वह रकम होती है , जो अमीरों के द्वारा गरीब लोगों को दी जाती है । इस तरह गरीबों की ईद भी बन जाती है ।

ईद उल फितर के मौके पर आप बच्चे भी इस त्योहार को प्रेम व उत्साह के साथ मनाएँ और हाँ , आप सभी बच्चे अपने से गरीब बच्चों की मदद करना न भूलें । जो बच्चे स्कूल नहीं जा पाते , आप उन्हें पढ़ाएँ और ईद - उल - फितर के त्योहार को उनके साथ मनाएँ। 

ईद उल फितर के बारे में हिंदी में निबंध, Eid Ul Fitr nibandh in hindi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागपुरी भाषा और साहित्य का विकास, nagpuri bhasha aur sahitya ka vikas in hindi

जगुआर के बारे में हिंदी में जानिये?

नागपुरी भाषा का परिचय, Nagpuri Bhasha ka Parichay