झारखंड के पर्यटन स्थल इन हिन्दी, Jharkhand ke Paryatan Sthal in Hindi
झारखंड के पर्यटन स्थल इन हिन्दी, Jharkhand ke Paryatan Sthal in Hindi
कुछ दर्शनीय स्थल तो प्रकृति - प्रदत्त हैं ; जैसे प्रपात , नदियाँ , पहाड़ , झरने और कुछ मानव निर्मित , जैसे मंदिर , मसजिद , किला एवं गढ़ । कुछ ऐतिहासिक धरोहर हैं तो कुछ आधुनिक काल में बने भवन ।
झारखंड के पर्यटन स्थल इन हिन्दी, Jharkhand ke Paryatan Sthal in Hindi
![]() |
| झारखंड के पर्यटन स्थल इन हिन्दी, Jharkhand ke Paryatan Sthal in Hindi |
झारखंड के पर्यटन स्थल के बारे में हिंदी में जानिए :
झाररखंड नदियों , पहाड़ों और वनों का प्रदेश है । यहाँ आज आप झारखंड के कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में जानेंगे ।राँची पहाड़ी -
राँची पहाड़ी झारखंड की राजधानी राँची के अंतर्गत रातू रोड पर स्थित है । इसकी ऊँचाई समुद्र तल से 2,140 फीट है । पहाड़ी की ऊँचाई नीचे से ऊपर लगभग 61 फीट है । पहाड़ की चोटी पर एक शिव मंदिर भी है , जिससे इसका नाम पहाड़ी मंदिर पड़ा है । इसकी चोटी पर चढ़कर देखने से संपूर्ण राँची का दृश्य अत्यंत मनोरम दिखाई पड़ता है ।
टैगोर हिल -
राँची में ही मोरहाबादी में स्थित छोटी , लेकिन एक तीखी सी पहाड़ी को ' टैगोर हिल ' कहा जाता है । यह स्थान पूर्व में रवींद्रनाथ ठाकुर के परिवार से जुड़ा हुआ था । इस कारण इस पहाड़ी का नाम ' टैगोर हिल ' पड़ा । समुद्र तल से इस पहाड़ी की ऊँचाई 2,128 फीट है । पहाड़ी चोटी पर एक छोटा चबूतरा भी है , जिस पर बैठकर राँची के दृश्यों को देखना एकांत में अद्भुत दिव्य अनुभूति कराता है ।
जुबली पार्क -
झारखंड की लौह नगरी टाटानगर , जिसे जमशेदपुर के नाम से भी जाना जाता है , में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी द्वारा निर्मित यह पार्क शहर के सुंदरतम स्थलों में से एक है । इस पार्क का निर्माण पूरा होने में 20 वर्षों का समय लगा था । फूलों की क्यारियों से सजा विस्तृत खुला स्थान , मखमली घास एवं पेड़ - पौधे तथा रंगीन फव्वारे इस पार्क को सुंदरता को और अधिक बढ़ा देते हैं । यहाँ ठहरने के लिए अच्छे निजी होटल भी हैं । इस पार्क में झाड़दार झुके हुए वृक्षों के झुरमुट के बीच एक सुंदर झील भी है , जिसमें नौका विहार का आनंद लिया जा सकता है ।
डिमना लेक -
यह लेक या झील जमशेदपुर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । झील का स्वच्छ पानी एवं आसपास के मनोरम दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं । इस लेक में नौका - विहार करना आनंददायक अनुभव है ।
पलामू किला -
पलामू किला औरंगा नदी तट पर एक पहाड़ी के ऊपर अवस्थित है । इसका निर्माण चीरो राजा मेदिनी राय ने अपने पुत्र प्रभात राय के लिए कराया था । नागपुरी शैली में निर्मित इस किले का दरवाजा विशाल , भव्य एवं आकर्षक है । दरवाजे की ऊंचाई 40 फीट एवं चौड़ाई 15 फीट है ।
जगन्नाथपुर मंदिर -
राँची के जगन्नाथपुर में इस मंदिर की स्थापना सन् 1691 में ठाकुर एनीनाथ शाहदेव के द्वारा की गई थी । 100 फीट ऊँचा यह मंदिर 250 फीट ऊँची पहाड़ी पर बना है । मंदिर में जगन्नाथ , बलभद्र एवं सुभद्रा की मूर्तियाँ विराजमान हैं । रथयात्रा के समय यहाँ मेला लगता है , जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं ।
झारखंड के पर्यटन स्थल इन हिन्दी, Jharkhand ke Paryatan Sthal in Hindi

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें